फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से आफत, तीन की मौत

Mon, 24 Apr 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
रोते बिलखते मृतक राम सुरेश के परिजन
विज्ञापन
शहर से बारातियों को लेकर वापस कुदरहा लौट रही तेज रफ्तार स्कार्पियो रविवार देर रात आई आंधी में गिरे पेड़ से टकरा गई। तीन बारातियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       
विज्ञापन


रविवार देर रात आई आंधी के चलते महुली मार्ग पर मुड्कट्टी गांव के निकट सड़क पर पेड़ गिर गया था। शहर से छह बारातियों के लेकर कुदरहा लौट रही स्कार्पियो का चालक तेज रफ्तार की वजह से नियंत्रण नहीं रख सका और गाड़ी गिरे पेड़ से टकरा गई। पेड़ की एक मोटी टहनी शीशा तोड़ते हुए आगे  की सीट पर बैठे 45 वर्षीय राम सुरेश, बीच की सीट पर बैठे 40 वर्षीय राम किशोर और 18  वर्षीय बृजेश को चपेट में ले लिया। जिससे घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। जबकि गाड़ी मे सवार 45 वर्षीय राघवराम, उनके भाई 50 वर्षीय श्याम सुंदर व मृतक राम किशोर का दस वर्षीय बालक दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान पेड़ की टहनियां काट रहे स्थानीय कमलेश भी गाड़ी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।      

कुदरहा प्रतिनिधि के मुताबिक रविवार को शिवदास के बेटे की बारात शहर के एक मैरिज हाल में आई थी। कार्यक्रम निपटने के बाद कुछ बाराती घर वापसी के लिए स्कार्पियो से निकल लिए। इसी बीच तेज आंधी तूफान आ गया। मुड्कट्टी गांव के निकट हादसा होने के बाद चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। घटना की जानकारी के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए और कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। किसी ने एंबुलेंस को भी जानकारी दे दी। मौके पर पुलिस व एंबुलेंस पहुंच कर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें