संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया। नेशनल इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का बृहस्पतिवार को समापन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक नरेंद्र बहादुर सिंह ने बच्चों के बनाए गए टेंट का निरीक्षण करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चे अनुशासित होते हैं।
विशिष्ट अतिथि सौरभ सिंह ने बच्चों के इस कला की प्रशंसा की। विद्यालय के प्रधानाचार्य और शिविर व्यवस्थापक विजय प्रकाश वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण के बाद होने वाले तृतीय सोपान राज्य पुरस्कार, राष्ट्रपति पुरस्कार तक अपने यहां के बच्चों को ले जाने का प्रयास करेंगे। जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, विजय कश्यप ने बच्चों को तीसरे दिन स्काउट गाइड का टेंट निर्माण गैजेट्स निर्माण पुल निर्माण पाक विद्या आदि की जानकारी दी।
विद्यालय स्काउट शिक्षक विजय प्रकाश श्रीवास्तव का प्रशिक्षण शिविर के दौरान सराहनीय योगदान रहा। इस मौके पर विद्यालय उप प्रधानाचार्य रामगोपाल यादव, यशवंत सिंह, वीरेंद्र कुमार सुमन, अमरेंद्र सिंह, जुगल किशोर आदि मौजूद रहे।