बस्ती। गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय कुश्ती क्लस्टर (महिला व पुरुष) के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन रविवार से अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में किया जाएगा। सुबह दस बजे एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। आरआई संदीप कुमार राय ने बताया कि कुश्ती, भारोत्तोलन, बाक्सिंग, बॉडी बिल्डिंग, कबड्डी, आर्म रेसलिंग, पॉवर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन दो जुलाई से चार जुलाई तक किया जाएगा। चार जुलाई को शाम चार बजे आईजी आरके भारद्वाज समापन करेंगे। संवाद