फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा व खेलकूद हो अनिवार्य

Sun, 02 Jul 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद सभी विद्यालयों होनी चाहिए। सूर्य नमस्कार प्रतिदिन सही स्थिति में होना चाहिए। इसकी मासिक, साप्ताहिक व दैनिक योजना बनाकर क्रियान्वयन भी करना चाहिए। खेलों का निरंतर अभ्यास से खेल प्रतिभाएं निखरेंगी। खेल प्रतिभाओं को अवसर मिले इसके लिए वार्षिक खेल समारोह भी होना चाहिए। यह कहना है विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमचंद्र का। वह शनिवार को सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग में विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के शारीरिक शिक्षा एवं खेलकूद विभाग की ओर से आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री हेमचंद्र, क्षेत्रीय शारीरिक प्रमुख जगदीश तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने किया। प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने अतिथि परिचय कराया। अतिथियों का अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सभी प्रांतों के शारीरिक प्रमुख आचार्यों ने वर्तमान सत्र में विद्यालयों में वर्ष भर होने वाली शारीरिक एवं खेल गतिविधियों के लिए योजना वृत्त प्रस्तुत किया। विद्यालय की वंदना टोली के बच्चों ने गीत ''जीवन ज्योति जले'' प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर सभी प्रांत के शारीरिक एवं खेल प्रमुख, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, रामबाग की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी सहित सभी विद्यालयों के शारीरिक प्रमुख आचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें