फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वास्थ्य कार्यक्रमों में तीन सीएचसी पिछड़े, वेतन रोका

Thu, 19 Dec 2024 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती । सीएमओ डॉ. आरएस दुबे की अध्यक्षता में बुधवार को एएनएम प्रशिक्षण सभागार में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, 14 ब्लाॅक के चिकित्सा अधीक्षक व बीसीपीएम मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन सीएचसी पर स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति ठीक न मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। वहीं तीन स्वास्थ्यकर्मी का वेतन बाधित करने के निर्देश दिए। सात दिन के अंदर सुधार करने के लिए कहा।
सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों को लेकर शासन गंभीर है। लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है। इसी क्रम में जिले में संचालित स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। इसमें सल्टौआ, विक्रमजोत और गौर सीएचसी की स्थिति ठीक नही मिली। उन्होंने सल्टौआ के बीपीएम, दुबौलिया व गौर के ब्लाॅक लेखा प्रबंधक का वेतन रोकने के निर्देश दिए है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें