बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए रमाशंकर पांडेय, बैजनाथ गुप्ता और उपेंद्र नाथ दुबे ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रकिया के साथ ही कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मी भी बढ़ गई है।
इसके अलावा महामंत्री पद के लिए छह उम्मीदवार अजय कुमार पांडेय, अरविंद कुमार दुबे, गोपेश गुप्ता, अविनाश कुमार, राजेश सिंह, आज्ञाराम यादव ने नामांकन दाखिल किया।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए भूपेश शुक्ला, रवि प्रताप सिंह, आत्मा प्रसाद चौहान और उपाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनिल कुमार यादव, जितेंद्र कुमार चौधरी, विमलेंदुमनी मणि त्रिपाठी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अमरनाथ, सिद्धार्थ शुक्ला, संयुक्त मंत्री पद के लिए सात अधिवक्ताओं चंद्र भूषण यादव, मोहम्मद आजम, धर्मेंद्र कुमार, विकास शर्मा, रत्नेश कुमार पांडेय, विशाल मणि त्रिपाठी, पवन सुत ओझा ने नामांकन दाखिल किया।
कोषाध्यक्ष पद के लिए कृष्ण नारायण पांडेय, शिवकांत तिवारी और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए राजकुमार सोनकर, मोहम्मद मकसद आलम, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद, आशीष कुमार, पवन सुत ओझा, शिवकुमार पांडेय, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए आशुतोष जायसवाल, फातिमा खातून, पवन पांडेय, जया श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार पाठक, अनिल कुमार यादव, रवि प्रकाश गिरी, पवन कुमार सिंह ने पर्चा दाखिल किया।
मुख्य चुनाव अधिकारी गुलाब सिंह, सहायक चुनाव अधिकारी रामरतन पांडेय ने बताया कि 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा।