फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्रदेश स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए तीन मुक्केबाजों का मंडलीय टीम में चयन

विज्ञापन
बॉ​क्सिंग खेल के लिए चुने गए ​खिलाड़ी स्रोत विभाग
विज्ञापन
बस्ती। चित्रकूट धाम में 10 से 13 जुलाई को होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए स्थानीय शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया। सोमवार को जिला स्तरीय ट्रायल हुआ था, जिसमें से उत्तीर्ण खिलाड़ी प्रतिभाग किए। जारी परिणाम में जिले के तीन खिलाड़ी सफल हुए। ये खिलाड़ी अब चित्रकूट जाएंगे, वहां अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में विभिन्न भार वर्गों के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 49 किलोग्राम भार वर्ग में अवनीश कुमार, 67 किलोग्राम भार वर्ग में तथास्तु, 74 किलोग्राम भार वर्ग में शाहिद अख्तर अंसारी का चयन हुआ है। टीम मैनेजर के रूप में मुनीब सिंह यादव सिद्धार्थनगर टीम के साथ जुड़ गए हैं। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल के सफल तीन खिलाड़ी प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मंडलीय टीम का चयन कर लिया गया है। खिलाड़ियों ने खेल किट भी प्राप्त किया। इस मौके पर हैंडबॉल कोच विकास सोनकर, विकास उपाध्याय आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें