बस्ती। गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा में मानक के विपरीत डीजे लगाने व बजाने वालों पर पुरानी बस्ती पुलिस ने शिकंजा कसा है। तीन डीजे संचालकों को गिरफ्तार करने के साथ ही उनके उपकरणों को सीज कर दिया है।
पुलिस कार्यालय के अनुसार प्रतिमा विसर्जन यात्रा में मानक के विपरीत डीजे बजाने के आरोप में संजू डीजे पटेल चौक कोतवाली के छह साउंड बाक्स मय मशीन, छह एलईडी, पांच एम्पलीफायर और वाहन को सीज किया गया। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने पर्यावरण संरक्षण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में आयोजक अनुज जायसवाल निवासी नई बाजार थाना पुरानी बस्ती समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। आरोपी अंशु निवासी गांधीनगर गल्लामंडी थाना कोतवाली, राहुल निवासी बरगदवा थाना कोतवाली और रोहतास निवासी चंदाैसी थाना बनियाठेर जिला संभल को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। संवाद