फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हनीट्रैप में फंसाकर थानेदार से मांगे थे एक करोड़ रुपये, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला व अन्य।-पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। वाल्टरगंज के तत्कालीन थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के सनसनीखेज नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक महिला ने उन्हें हनीट्रैप में फंसाकर निजी पलों का वीडियो बनाया था। इसके बाद उनसे एक करोड़ रुपये मांगे जा रहे थे। मामले में पुलिस ने महिला, उसके पिता और एक अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

29 अगस्त को सूर्य प्रकाश सिंह का शव बस्ती कलक्ट्रेट परिसर स्थित उनके सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला था। वे मूलरूप से आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र के भीलमपुर छपरा के निवासी थे। थानेदार के मोबाइल फोन की जांच के बाद तीन आरोपियों को चिह्नित किया था। इनमें पैकोलिया के बावनपार निवासी प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और अधिवक्ता विजय प्रकाश शामिल थे।
शनिवार की देर रात थानेदार के बेटे संदीप सिंह की तहरीर पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके रविवार की सुबह करीब 07:55 बजे सदर अस्पताल के पास से उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से बोलेरो व तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें