फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ग्रामीण बस सेवा के तीन आवेदन, सर्वे शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। तीन वाहन स्वामियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में बस संचालन के लिए परिवहन विभाग में आवेदन किए हैं। अब अफसरों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जल्द ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में बसों का संचालन होगा। रूटों का सर्वे शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिवहन सेवाओं को बेहतर किए जाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके। हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए थे कि ग्राम पंचायत स्तर पर बसों का संचालन किया जाए।
विज्ञापन

एआरटीओ सुरेश मौर्य ने बताया कि विभाग के पास तीन वाहन स्वामियों ने आवेदन किए हैं। जल्द ही इनका मार्ग निर्धारित कर इनका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें