फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: कमलेश अपहरण कांड के तीन आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर

Sat, 27 Jul 2024 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तार के लिए एसओजी के अलावा लगाई गईं तीन टीमें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गौर-टिनिच मार्ग पर केसरई मोड़ के पास सुल्तानपुर गांव निवासी युवक के अपहरण के मामले में शामिल तीन अन्य आरोपितों को पुलिस छह दिन बाद भी ढूंढ नहीं पाई। आरोपितों की तलाश में चार टीमें लगी हुई हैं।
जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे गौर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी कमलेश सोनकर अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गौर से टिनिच की तरफ जा रहे थे। केसरई मोड़ के पास कार पर सवार पांच लोगों ने उन्हें घेर कर जबरिया गाड़ी में बैठा लिया। कमलेश के भाई राजेश कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि पड़ोसी जनपद गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर निवासी अखिलेश वर्मा, फूलपुर निवासी अक्षय वर्मा, ककरहिया निवासी अभिषेक वर्मा व दो अज्ञात लोगों ने उसने भाई की हत्या करने की नियति से अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब पुलिस ने 6 घंटे में कमलेश को मुक्त करा लिया था। मामले में अक्षय वर्मा व अभिषेक वर्मा की गिरफ्तारी हो चुकी है। लेकिन, छपिया थाना क्षेत्र के सिसई रानीपुर निवासी अखिलेश वर्मा व दो अज्ञात आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व गौर पुलिस के अलावा चौकी प्रभारी बभनान धर्मेंद्र कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष गौर राजकुमार राजभर ने बताया कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें