नगर बाजार। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में ग्राम पंचायत की संपत्ति की चोरी करने के विरोध करने पर एक युवक को जान से मारने की धमकी मिली है। गांव के ही रहने वाले पीड़ित अजीत कुमार सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके गांव के ही कुछ लोग अपने अज्ञात साथियों के साथ 11 मार्च की रात लगभग 12 बजे ग्रामसभा की ओर से अनुसूचित बस्ती जाने वाले रास्ते पर लगी नहर से ह्यूम पाइप को ट्रैक्टर से बांधकर निकाल रहे थे। लखनऊ से घर लौटते उन्होंने इस घटना को देख लिया। इसके बाद पाइप निकालने का उन्होंने विरोध कर दिया। तभी से लगातार फोन पर भी उन्हें धमकी मिल रही है। उन्होंने बताया कि ह्यूम पाइप निकालते समय की फोटो जीपीएस के साथ उन्होंने अपने मोबाइल में कैद भी की है। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद