बस्ती। सोनहा पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की है। इसी थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी श्यामा देवी पत्नी छत्रपाल ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उनके माता के नाम से गांव में गाटा संख्या 374 स्थित है। इस गाटा में उनकी मां का नाम दर्ज है। आरोप है कि विपक्षियों ने साजिश करके फर्जी व कूटरचित दस्तावेज तैयार कराया। इसके बाद झूठी गवाही देकर उनकी मां के नाम दर्ज जमीन को पियारी देवी के नाम पर दर्ज करा दिया। थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह ने बताया कि प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर हरिहरपुर की रहने वालीं पियारी देवी, गंगाराम कुमार, मनोज कुमार, रमेश कुमार और कमदा निवासी धर्मेन्द्र चौधरी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। संवाद