फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बातचीत से बन गई बात, टूटने से बचे छह दंपतियों के रिश्ते

Tue, 03 Sep 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला थाने में काउंसिलिंग के बाद एक साथ रहने को हुए राजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मामूली बात को लेकर पैदा हुई खटास की वजह से टूटने के कगार पर पहुंचे पति-पत्नी के रिश्ते को बचाने में महिला थाने की टीम लगातार कामयाब हो रही है। मंगलवार को पति-पत्नी के ऐसे छह जोड़ों को उनके बीच विभिन्न कारणों से मतभेदों को दूर कर फिर से गृहस्थी की गाड़ी आगे बढ़ाने पर राजी किया।
इनमें उषा देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी अनुआ, चांदनी देवी पत्नी विशाल शर्मा निवासी कन्हौली थाना नगर, फीजा पत्नी इरफान संजय काॅलोनी पुरानी बस्ती, शशिकला पत्नी घनश्याम गंगापुर थाना कलवारी, विजयलक्ष्मी पत्नी दिलीप चैनपुर राय थाना पैकोलिया और दिनेश कुमार विश्वकर्मा निवासी लोहरौली कोरड़ा पांडेय थाना पुरानी बस्ती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ डाॅ. शालिनी सिंह ने बताया कि पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था। इसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले खराब चल रहे थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे। दोनों पक्षों की काउंसिलिंग के बाद दोनों एक साथ रहने को तैयार हो गए। महिला थाने में सुलह-समझौता करवाया गया। सभी को महिला थाने से राज़ी-खुशी विदा किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें