टिनिच। बघौडी विद्युत उपकेंद्र से टिनिच को आने वाले करीब दो किलोमीटर की हाईटेंशन लाइन के 13 खंभों के बीच लगे तार चोर काट ले गए। अवर अभियंता ने वाल्टरगंज थाने में तहरीर दी है।
विद्युत वितरण खंड तृतीय के बघौडी उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति के लिए कुआनो नदी और सड़क के किनारे से होकर टिनिच के लिए लाइन बनाई गई है। आकस्मिक व्यवस्था के लिए 2017 में 30 खंभे अलग से लगाए गए थे। उनसे अभी बिजली की आपूर्ति नहीं की जा रही है।
अवर अभियंता अनुज कुमार कनौजिया ने तहरीर में बताया है कि वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के मेहौरा गांव महादेवा घाट के पास सात और सोनहिया बढ़ा दीगर के पास छह पोल से हाईटेंशन लाइन का तार चोर काट कर उठा ले गए। वाल्टरगंज के थानाध्यक्ष योगेश सिंह ने बताया कि तहरीर के मुताबिक छानबीन की जा रही है।