हर्रैया। कस्बे में महुघाट बस अड्डे के सामने परिचित की दुकान के सामने टिन शेड के नीचे बाइक खड़ी कर लखनऊ गए व्यक्ति की बाइक चोर उठा ले गए। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। क्षेत्र के मझारी गांव निवासी राम सागर जिवधरपुर गांव में जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक है। बृहस्पतिवार को वह किसी कार्य से लखनऊ जाने के लिए बाइक से बस अड्डे पर आए। अपने एक परिचित के जूते चप्पल की दुकान के सामने बाइक खड़ी कर बस से लखनऊ चले गए। सायं जब वह लौटे तो बाइक गायब थी। खोजबीन के बाद कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचित किया।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद