फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: समयबद्धता के साथ किया जाए पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान

Sat, 02 Aug 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान की अध्यक्षता में जिला सैनिक बंधु समिति की बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने अपने जीवन के अहम पल देश सेवा के लिए समर्पित किए हैं, इसलिए हम लोगों का भी यह दायित्व बनता है कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ किया जाए। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पूर्व सैनिक बंधुओं की जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं उनका गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ निस्तारण कराया जाए। बैठक में उप जिलाधिकारी शत्रुध्न पाठक, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, उपायुक्त उद्योग हरेन्द्र प्रताप, एलडीएम आरएन मौर्या एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें