फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही रात में तीन प्रतिष्ठानों में चोरी लैपटॉप और नकदी ले भागे चोर

विज्ञापन
मुर्दहवा चौराहे पर सतीश कुमार की दुकान में चोरी के बाद जांच करती पुलिस
विज्ञापन
महराजगंज। हर्रैया थाना क्षेत्र के मुर्दहवा चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोरों ने एक ही रात में तीन प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी), किराना दुकान और चाय की गुमटी से लैपटॉप, नकदी व अन्य सामान लेकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह दुकानदारों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर हर्रैया पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। समौड़ी गांव निवासी सतीश कुमार पुत्र शिवपूजन मुर्दहवा चौराहे पर अपने निजी भवन में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालित करते हैं, जो भदावल शाखा से संबद्ध है। चोरों ने वारदात से पहले दुकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे का तार काट दिया। इसके बाद भवन की उत्तरी दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और लैपटॉप, माउस तथा करीब 36 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। घटनास्थल पर छोड़ा गया लोहे का सरिया पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इसी रात जगदीशपुर (सेमरहिया) निवासी राहुल सिंह पुत्र शेरबहादुर सिंह की किराना दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब दो हजार रुपये का सामान उठा ले गए। राहुल सिंह तिनौता गांव निवासी राजकुमार मिश्रा के मकान में किराये पर दुकान संचालित करते हैं। चोरों ने तिनौता गांव निवासी जुड़ावन पुत्र भोरई की चाय, पान-मसाला और बिस्कुट की गुमटी का ताला भी तोड़ दिया। गल्ले का बॉक्स बाहर निकालकर उसमें रखी नकदी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मुर्दहवा घाट-ठुठवा चौराहे पर लगे एक कैमरे में रात करीब 11:50 बजे सफेद रंग की एक कार उभाई की ओर जाती दिखाई दी। इसके करीब 10 मिनट बाद एक बाइक पर सवार दो युवक उसी दिशा में जाते नजर आए और लगभग छह मिनट बाद वापस लौटते दिखे। करीब एक घंटे बाद उभाई की ओर से एक अन्य बाइक पर दो लोग आते हुए भी कैमरे में कैद हुए हैं। पुलिस इन संदिग्ध गतिविधियों को चोरी की घटना से जोड़कर जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें