फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर से नकदी और जेवरात उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के पिपराकाजी गांव के एक घर में चोरी का मामला सामने आया है पुलिस छानबीन में जुट गई है। पिपराकाजी गांव निवासी रमबहोर पुत्र फुरसत ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की रात करीब ग्यारह बजे भोजन करने के बाद बरामदे में लोग सो गए। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे जब उसकी पत्नी मालती देवी जगी तो देखा कि बरामदे का दरवाजा खुला है। बेटी घर में गई तो देखा कि कमरे की आलमारी में रखे पर्स में करीब बीस हजार रुपये नकद और बगल में ही सोफे के ऊपर रखा बेटी का जेवरात अज्ञात चोर उठा ले गए थे। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया है कि तहरीर मिली है मामले की छानबीन की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें