फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महादेवरी गांव में चोरों ने दो घरों को खंगाला

Sun, 17 Sep 2023 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
घर में बिखरा सामान
विज्ञापन
हर्रैया, बस्ती। क्षेत्र के महादेवरी गांव में शुक्रवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। नकब काटकर कमरे में घुसे चोर आलमारी तोड़कर ढाई लाख के जेवरात व नकदी चुरा ले गए। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने सुबह थाने पर जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


क्षेत्र के महादेवरी गांव में चोरों ने पहले शारदा प्रसाद के घर को निशाना बनाया। इनके मकान की दीवार के पीछे नकब काटकर घर में घुसे चोरों ने घर से दो लाख के जेवरात व नकदी लेकर उठा ले गए। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर में बिखरे कपड़े व सामान देखकर होश उड़ गए। चोरों ने दूसरी घटना शारदा घर के ठीक सामने श्रवण कुमार के घर में अंजाम दिया। यहां पेड़ के सहारे छत पर चढ़कर घर में प्रवेश किया। चोर यहां करीब 50 हजार के जेवरात व दो हजार नकदी ले जाने में कामयाब रहे।
रात में घटना के बारे में घर वालों को भनक तक नहीं लगी। सुबह दो घरों में चोरी की जानकारी के बाद ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए। सूचना हर्रैया पुलिस को दी। हर्रैया प्रभारी निरीक्षक राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया की चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। घटना के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें