फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चोरों ने दो घरों को खंगाला

Thu, 12 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चोरों ने घर के लोगों को कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया
विज्ञापन

दोनों परिवार के लोगों की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। थाना क्षेत्र के धेनुगांवा में मंगलवार रात चोर दो घरों से करीब डेढ़ लाख नकदी समेत सोने और चांदी के जेवरात उठा ले गए।
पहली घटना गांव निवासी जगदंबा प्रसाद गुप्ता के घर में हुई। जहां पर चोरों ने पड़ोसी के घर लगी सीढ़ी से घर में प्रवेश किया। घर में सो रहे लोगों के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके दूसरे कमरे में रखे दो बाॅक्स उठा ले गए। तीसरा बॉक्स उठाते समय रात करीब 1:30 बजे खटपट की आवाज होने पर घर में सो रहे जगदंबा के छोटे बेटे संदीप की नींद खुल गई। उन्होंने कमरे से बाहर आना चाहा, मगर बाहर से बंद होने की वजह से दरवाजा नहीं खुला। इस पर संदीप ने शोर मचाया तो बरामदे में सो रहा उसका भाई प्रदीप जागा और दरवाजा खोला। परिवार के लोगों ने देखा कि पास के कमरे में रखे दो बॉक्स गायब हैं। लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। लोगों ने रात में बक्से की खोजबीन शुरू की तो घर से कुछ दूरी पर झाड़ी में बक्से का कुंडा टूटा मिला। प्रदीप ने बताया कि दोनों बॉक्स में रखे गले के तीन हार, तीन बिंदिया, नौ अंगूठी, तीन कंगन व मंगलसूत्र, चांदी के पायजेब, चार पायल व डेढ़ लाख रुपये नकद व कुछ कागजात चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन


दूसरी घटना इसी गांव के रजनीश यादव के घर में हुई, जहां पर चोरों ने घर के पीछे लगे जाली के दरवाजे की कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया। कमरे में रखे संदूक को तोड़कर करीब दो हजार नकदी, झुमकी, पायल, अंगूठी व नथिया चुरा ले गए। रजनीश ने बताया कि रात 12 बजे के करीब खटपट की आवाज हुई तो लोग जाग गए, इससे चोर भाग गए। बुधवार को संदीप गुप्ता व रजनीश यादव ने पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ परशुरामपुर रामेश्वर यादव ने बताया कि केस दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें