कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंंसी
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव पास बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कप्तानगंज भिजवाया। घायलों में एक वृद्ध की हालत नाजुक होने के कारण डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, दुबौलिया थाना क्षेत्र सेमरा निवासी राजन बुधवार को बाइक से चाची को बस्ती ले जा रहे थे। सुबह करीब 11 बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा के पास एक राहगीर अचानक सड़क पार करने लगा। उसे बचाने के चक्कर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में सड़क पार कर रहे बुजुर्ग रामकुमार (65) निवासी नगर बाजार, राजन (18) और इनकी चाची अर्चना (30) गंभीर रूप से घायल हो गईंं। कप्तानगंज के थानेदार रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।