छावनी थाने के नेतवरपट्टी गांव की घटना
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के नेतवरपट्टी गांव में सोमवार रात चोरों ने परिवार वालों को कमरे में बंद कर सेवानिवृत अमीन व एक अन्य घर को खंगाल लिया।
जानकारी के अनुसार, गांव के भानु प्रताप सिंह व उनके घर से सटे महेंद्र सिंह की छत के रास्ते दरवाजा तोड़कर घुसे चोरों ने आलमारी और बाॅक्स का लाॅक तोड़ कर उसमें रखे कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ किया। दोनों घरों के लोग सुबह जागे तो अपने कमरों की सिटकनी बाहर से बंद पाया। पड़ोसी को बुलाकर दरवाजा खुलवाया।
अन्य कमरों में देखा आलमारी व बाॅक्स का लाॅक तोड़ कर उसमें रखे तमाम सामान बिखरे पड़े थे। दो घड़ी, एक ईंअर फोन, आलमारी में रखे करीब छह हजार रपये, सोने की अंगूठी आदि गायब थी। भानु प्रताप सिंह ने मंगलवार सुबह छावनी पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि टीम भेजकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है।