फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद के बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला

विज्ञापन
सभासद के घर की टूटी अलमारी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सभासद के बंद पड़े घर को चोरों ने खंगाला
विज्ञापन

ताला बंद कर अपने पैतृक गांव गए थे राजेश सिंह
हर्रैया (बस्ती)। भाजपा के मनोनीत सभासद के ताला लगे घर को चोरों ने मंगलवार रात को खंगाल डाला। लोहे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोरों ने तीस हजार नकद व पचास हजार रुपये का राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) उठा ले गए।
कस्बे के उग्रसेन नगर वार्ड नंबर के चार निवासी राजेश सिंह भाजपा के मनोनीत सभासद हैं। मंगलवार शाम घर में ताला लगाकर राजेश सिंह अपने पैतृक निवास महेवा ग्राम पंचायत के बीरपुर चले गए थे। बुधवार सुबह करीब नौ बजे जब उनके पुत्र घर लौटे तो उनकी नजर दरवाजे की टूटी कुंडी पर पड़ी। ताला भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुत्र से चोरी की सूचना पाकर राजेश सिंह भी घर पहुंच गए। राजेश के अनुसार घर के दो दरवाजे की कुंडी तोड़ी गई है। सारा सामान चोरों ने बिखेर दिया था। अंदर रखी आलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे तीस हजार रुपये और 50 हजार रुपये की एनएससी चोर उठा ले गए। एसएचओ हर्रैया शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर चोरी का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें