फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चैनल का ताला तोड़कर खाली मकान को चोरों ने घर खंगाला

Tue, 04 Feb 2025 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई इलाज कराने गया था गौर क्षेत्र के पौनी सूचित गांव का एक परिवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गौर। थाना क्षेत्र के पौनी सूचित गांव के एक खाली मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दो माह पहले परिवार के लोग दवा करने मुंबई गए थे। मकान के चैनल का ताला तोड़कर अंदर घुसे और महिलाओं के जेवर और कीमती सामान उठा ले गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, पौनी सूचित गांव निवासी विनय पांडेय ने गौर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गौर-हलुआ मार्ग पर उनका मकान है। परिवार के लोग दो माह पहले मुंबई में दावा करने गए थे। घर पर कोई नहीं था। ताला लगा था। रविवार को मुंबई से वापस जब घर आए तो देखा चैनल का ताला टूटा था और घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की सूचना लोगों ने पहले डायल 112 को दी। विनय पांडेय ने बताया कि अलमारी में रखा सोने का एक हार, अंगूठी, मंगलसूत्र, कान का झाला, बिंदिया, पावजेब ,पायल व वाशिंग मशीन एवं कुछ कीमती कपड़े चोर उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कराया जा रहा है। घटना को लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें