हरैया। क्षेत्र के बेलाडे शुक्ल गांव में मंगलवार रात को चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व लगभग 50 हजार नकद पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय पीड़िता ससुर की मृत्यु होने पर कप्तानगंज के गंगापुर उनके पैतृक गांव गई थी। पुलिस की दी तहरीर में पीड़िता खुशबू तिवारी ने बताया कि उनके ससुर की मौत 17 मई को हो गई। क्रिया कर्म संस्कार में शामिल होने वह उनके पैतृक गांव गई थी। मंगलवार रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों का जेवर व 50 हजार रुपये नकद चुरा लिए। पड़ोस के लोगों से घटना की जानकारी हुई तो वह लौटकर आई और पुलिस को सूचित किया। घर में बनी दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। दुकानदार के मुताबिक करीब आठ हजार नकद व हजारों के सामान चोर दुकान से ले गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।