हरैया। कस्बे के गांधी नगर वार्ड (कोहले) स्थित समय माता मंदिर में रखे पांच दान पात्र और तांबे के दर्जनों लोटे मंगलवार रात को चोर उठा ले गए। खटपट की आवाज सुनकर पुजारी रामलौट दास जागे तो चोर भाग निकले। पुजारी ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सभासद धर्मध्वज सिंह, चेयरमैन कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस को सूचित किया। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद