फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मामा-भांजे की पिटाई का आरोप, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लालगंज क्षेत्र के बारीघाट में रास्ते में रोककर युवक को पीटने व गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र के गोनार गांव निवासी हरिओम के मुताबिक वे 23 अगस्त को बाजार से घर लौट रहे थे। बारीघाट में पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि बारीघाट गांव निवासी अशोक चौधरी उर्फ गुड्डू, अजय चौधरी उर्फ राजन और वीरु ने उनकी पिटाई कर दी। उन्हें घसीटकर अपनी दुकान तक ले गए। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे उनके मामा धर्मेंद्र को भी पीटा और उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें