फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलून में चोरों ने काटी सेंध

विज्ञापन
परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर कस्बे में शैलून की दुकान में हुई चोरी। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
सैलून में चोरों ने काटी सेंध
विज्ञापन

परशुरामपुर। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर बाजार में स्थित एक सैलून को चोरों ने निशाना बनाया। दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगा कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया। जहां से इनवर्टर बैट्री, बाल काटने की मशीन व नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव निवासी राम संवारे ने गोपीनाथपुर बाजार में सैलून खोल रखा है। बुधवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद करके वह अपने घर चले गये। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब दुकान का शटर खोले तो सामान तितर बितर देख दंग रह गये। जब दुकान के पीछे की दीवार में सेंध कटी देखी। पुलिस को दी गई तहरीर में राम संवारे ने लिखा कहा है कि उनकी दुकान से इनवर्टर, बैटरी तथा बाल काटने वाली तीन मशीन तथा दो हजार नगद गायब है। दुकानदार ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार करने की मांग की है। परशुरामपुर के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार शाही का कहना है कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें