फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सब्जी व्यवसायी का समसपुर के तालाब में मिला शव, गांव में मचा हड़कंप

Thu, 15 Sep 2022 11:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

लालगंज थाने के समसपुर निवासी संतराम गुप्ता गांव के ही चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज सुबह चार बजे उठकर वह सब्जी खरीदने के लिए मंडी चले जाते थे। मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर पर नहीं मिले।
विज्ञापन
लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गाँव में बुजुर्ग का शव मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स। - फोटो : BASTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लालगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव के पास स्थित तालाब में 60 वर्षीय सब्जी व्यवसायी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के हाथों व पैरों को रबर की ट्यूब से बांध दिया गया था। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पूरी तरह साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


लालगंज थाने के समसपुर निवासी संतराम गुप्ता गांव के ही चौराहे पर सब्जी की दुकान लगाते थे। परिवार के लोगों ने बताया कि रोज सुबह चार बजे उठकर वह सब्जी खरीदने के लिए मंडी चले जाते थे। मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सो गए। बुधवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घर पर नहीं मिले।

परिवार वालों ने समझा कि रोज की तरह वह सब्जी लाने मंडी चले गए होंगे। इस बीच दिन में करीब 11 बजे तालाब में मछली पकड़ने गए कुछ युवकों की नजर तालाब में उतराए शव पर पड़ी। कुछ देर में ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। इस बीच संतराम गुप्ता के पुत्र श्रवण कुमार भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। उनके हाथ और पैर ट्यूब से बंधे हुए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि किसी ने उन्हें बांधकर तालाब में फेंक दिया होगा।
विज्ञापन


इधर, घटना की सूचना पाकर लालगंज थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए और शव को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी। घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है। परिवार के लोगों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें