फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में सेंध काटकर लाखों के सामान उठा ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के तेलियाडीह गांव में मंगलवार की रात में अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया। पीछे की तरफ से सेंध काटकर चोरी घर में घुस गए। परिवार के लोग बाहर बरामदे में सो रहे थे। सुबह परिजनों की जब नींद खुली तो घर से नकदी, जेवरात, गहने आदि कीमती सामान गायब मिले।
विज्ञापन

तेलियाडीह गांव निवासी वासुदेव पुत्र शिवमूरत ने बताया कि रात में वह अपने घर के सदस्यों के साथ बाहर बरामदे में सोए हुए थे। अज्ञात चोर पीछे की तरफ से सेंध काटकर उनके घर में घुस गए । इसकी जानकारी सुबह नींद खुलने के बाद हुई। घर में रखा बाॅक्स गायब मिला। अन्य सामान बिखरे पड़े हुए थे। बक्से में सोने का झाला, पॉयल, चांदी के पावजेब, सोने का माला सहित कई जेवरात और 15 हजार नकदी भी थे। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें भी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें