बस्ती में बैंक में चोरी की कोशिश।
- फोटो : अमर उजाला।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के दुबौला शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। शाखा की पिछली दीवार में सेंधमारी की गई है। चोरों ने लॉकर तोड़ने का भी प्रयास किया है मगर वह सफल नहीं हो पाए। सोमवार को सुबह बैंक शाखा का ताला खुलने के बाद स्टाफ को इसका पता चला।
सूचना पाकर एसपी आशीष श्रीवास्तव, एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी के अलावा कप्तानगंज और गौर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी ने बताया कि शनिवार रविवार बैंक में अवकाश रहने के दौरान चोरी का प्रयास किया गया है।
बैंक के प्रबंधक और कैशियर अवकाश पर बताए जा रहे हैं। बैंक के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं। मौजूद बैंक स्टाफ से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। बैंक का सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।