बस्ती। कोतवाली पुलिस ने रविवार को मूड़घाट के पास एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की तीन रेंजर साइकिल और एक आईफोन बरामद हुआ है। गिरफ्तार युवक की पहचान आदर्श चक्रवर्ती (19) निवासी कटरा बाईपास डमरूआ, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद