फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोतल में भरकर बेच रहे थे नल का पानी.. जांच में हुआ भंडाफोड़

Fri, 21 Mar 2025 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोदाम से मिलीं ब्रांडेड का ​स्टिकर लगी बोतलें
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के पाॅलिटेक्निक चौराहे के पास बृहस्पतिवार को नकली पानी की फैक्टरी पकड़ी गई। इस दौरान एक कंपनी के रेपर लगे बड़ी मात्रा मेंं पानी के बोतल बरामद किए गए।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जांच के दौरान बरामद बोतल बंद पानी सील कराया। टीम के अनुसार, एक पुरानी फर्म के नाम पर बोतल बंद पानी की आपूर्ति की जा रही थी। प्राथमिक जांच में दो लोगों के पार्टनरशिप में फैक्टरी संचालित होती पाई गई है। टीम ने गोदाम को भी सील कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल सिंह ने बताया कि संतकबीरनगर के अदनान नामक शख्स ने शिकायत की थी कि उसके रजिस्टर्ड फर्म वेदिक नाम से मुबारक अली और सतीश सिंह मिलकर पानी की पैकिंग कराकर उसकी आपूर्ति कर रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि उन्होंने इस ब्रांड को पहले ही बंद कर दिया है। बावजूद इसके उसी ब्रांड के नाम पर पानी का बोतल आपूर्ति किया जा रहा है। इसके बाद टीम सक्रिय हो गई।
अचानक संबंधित फैक्टरी पर छापा मारा गया। इस दौरान 500 एमएल पानी का 2577 गत्ता, एक लीटर का 1128 पेटी मौके से बरामद हुआ। टीम के अनुसार बरामद पानी की कीमत नौ लाख रुपये आंकी गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि टीम के साथ छापा मारा गया।
शिकायतकर्ता भी मौके पर मौजूद मिले। उनकी निशानदेही पर गोदाम में बंद बोतल पानी बरामद किया गया, जिसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें