बस्ती। संत रविदास जयंती पर बुधवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। डीएम रवीश गुप्ता ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पहले रविदास जयंती निर्बंधित अवकाश की श्रेणी में दर्ज था, मगर शासन ने इसमें संशोधन करते हुए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। इसके तहत अब 12 फरवरी को सभी सरकारी संस्थान, स्कूल आदि बंद रहेंगे। बता दें कि इससे पहले पिछले साल 17 दिसंबर को सरकारी छुट्टियों की जो सूची जारी की थी, उसमें रविदास जयंती की छुट्टी तो थी। संवाद