राजकीय महाविद्यालय पचवस में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। इंद्रासन सिंह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजकीय महाविद्यालय पचवस में मंगलवार को 31वां वार्षिक क्रीड़ा समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी हर्रैया रेंज शारदानंद तिवारी ने समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संदीप कुमार ने की। महाविद्यालय के कीड़ा प्रभारी डॉ. हरेंद्र विश्वकर्मा ने अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इसके बाद मुख्य अतिथि ने 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाई। इसमें सिद्धार्थ कुमार ने प्रथम, समर बहादुर द्वितीय और संदीप कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर बालिका वर्ग में वंदना प्रथम, पुष्पा द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में छात्र अंकित यादव प्रथम, रवि कुमार वर्मा द्वितीय, राहुल तृतीय तथा छात्रा वर्ग में गुंजन प्रथम, वंदना द्वितीय और पुष्पा तृतीय स्थान पर रहीं।
400 मीटर दौड़ में अंकित यादव प्रथम, रवि कुमार वर्मा द्वितीय व अमन मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में 400 मीटर दौड़ में गुंजन प्रथम, राधिका मौर्य द्वितीय और पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। ऊंची कूद छात्र वर्ग में संदीप कुमार प्रथम, अमन मिश्रा द्वितीय व समर बहादुर तृतीय स्थान किया। छात्रा वर्ग में वंदना प्रथम, गुंजन द्वितीय व बंटी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लंबी कूद छात्र वर्ग में संदीप कुमार प्रथम, समर बहादुर द्वितीय तथा अमन मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग लंबी कूद में ज्योति प्रथम, सृष्टि द्वितीय, पूनम तृतीय स्थान पर रहीं। भाला फेंक में संदीप कुमार प्रथम, राहुल द्वितीय व समर बहादुर तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. विजय कुमार, डॉ. अरुण पांडेय, रंजीत आदि मौजूद रहे।