फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आज सुबह 8 बजे से बड़े वाहनों का होगा डायवर्जन

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- अयोध्या की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को संतकबीरनगर व आंबेडकर नगर की ओर किया जाएगा डायवर्ट
विज्ञापन

- 22 जनवरी तक लागू रहेगा डायवर्जन, सुरक्षा को लेकर एसपी ने सभी थानों को दिए निर्देश निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अयोध्या में श्रीराम लला की मूर्तिकी प्राण प्रतिष्ठा के लिए हाईवे पर सुरक्षा के उपाय जिला प्रशासन व पुलिस ने शुरू कर दिए हैं। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे से बड़े वाहनों का हाईवे पर आगमन रोक दिया गया है। इन वाहनों के संचालन के लिए व्यवस्था बनाई गई है।
एसपी ने बताया है कि अयोध्या की ओर जाने वाले ट्रकों व अन्य बड़े वाहन उत्तर की ओर से संतकबीरनगर से सिद्धार्थनगर व गोंडा, जबकि दक्षिण दिशा से अयोध्या जाने वाले वाहनों को आंबेडकर नगर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 22 जनवरी तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

...
दो सुपर जोन, तीन जोन और पांच सेक्टर में बंटेगा हाईवे
बस्ती-अयोध्या हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ लगातार निगरानी शुरू कर दी गई है। जिले से गुजरने वाले करीब 65 किमी लंबे हाईवे को दो सुपर जोन, तीन जोन और पांच सेक्टर में बांट दिया गया है। अस्थायी नए पुलिस चेकपोस्ट बनाए जा रहे हैं। हाईवे पर पड़ने वाले होटल-ढाबों और पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड का निर्धारण करने की भी पहल हुई है। ताकि बाहरी व्यक्तियों की पहचान करने में पुलिस को दिक्कत न होने पाए। 19 जनवरी से दो सुपर जोन की जिम्मेदारी एक-एक सीओ संभालेंगे। पांच दिन तक फोरलेन पर सामान्य यातायात बाधित रहेगा। सिर्फ आमंत्रित, अधिकृत और पासधारी लोग ही फोरलेन पर जा सकेंगे।
विज्ञापन



शव वाहन के लिए भी संख्या का होगा निर्धारण

शव को अंतिम संस्कार के लिए अयोध्या जाने वाले वाहन पर फिलहाल रोक नहीं लगेगी। जल्द ही अंतिम संस्कार के लिए जाने वाले व्यक्तियों की संख्या निर्धारित की जाएगी। ताकि अयोध्या में ओवर क्राउडिंग की समस्या न होने पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें