फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ये भाई, जरा ध्यान से चलें... चूके तो हो सकता है हादसा

Sun, 14 Jan 2024 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
फोरलेन पर 43 अवैध कट, 25 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित, कोहरे में दुर्घटना की आशंका बढ़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बस्ती। यदि आप फोरलेन पर सफर कर रहे हैं तो ध्यान से चलें। क्योंकि जरा भी चूके तो हादसे का शिकार हो सकते हैं। जिले की सीमा में फोरलेन पर 43 अवैध कट बनाए गए हैं। 25 ब्लैक स्पॉट भी चिह्नित किए गए हैं, जो दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। कोहरे का सीजन शुरू होने के साथ हादसों का खतरा और भी बढ़ गया है। यातायात माह में ही जिले में 58 सड़क हादसों में 21 लोगों की जान चली गई। 41 लोग घायल हो गए। कोहरे के सीजन में ब्लैक स्पॉट पर हादसों का खतरा ज्यादा रहता है।





कोहरे और धुंध ने रात के सफर को जोखिम भरा बना दिया है। एक पखवाड़े से आधी रात के बाद फोरलेन पर कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। ऐसे में रात और सुबह के वक्त फर्राटा भरना खतरे से खाली नहीं रहता है। दृश्यता भी कम होने लगी है। इस वजह से रात व सुबह के वक्त होने वाले हादसों की संख्या बढ़ गई है। पिछले तीन दिन में कम दृष्यता के चलते कई हादसे हो चुके रहे हैं।
विज्ञापन


हाईवे पर परसा हज्जाम, परसा जाफर चौराहा, गोटवा, कप्तानगंज चौराहा, भदावल, महूघाट, बबुरहवा चौराहा, रामजानकी तिराहा, पचवस चौराहा, विक्रमजोत, पटखापुर चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा के अलावा सबदेईया कला, चैनपुरवा ओवरब्रिज के पूर्वी छोर, पटेल चौराहा, संसारीपुर चौराहा, बडहर तिराहा, मझौआ चौराहा, अमहट पुल, हडिया ओवरब्रिज, बड़ेवन फ्लाईओवर पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं।

नेशनल हाईवे पर न तो संकेतक लगे हैं और न ही कहीं पर ओवर स्पीड को रोकने की व्यवस्था है। अंधे मोड़ पर रफ्तार से गाड़ियां दौड़ रहीं हैं और अचानक आने वाले अवरोधों से बचने में हादसे हो जा रहे हैं। यदि कहीं सरकारी निर्माण हो रहा है तो उसकी गिट्टी-मिट्टी भी सड़कों पर ही पड़ी रहती है।

...
यहां टूटी है डिवाइडर की रेलिंग
जिले की सीमा में विक्रमजोत से घघौवा से संतकबीरनगर के कांटे तक तीन दर्जन से ज्यादा बड़े ढाबे हैं, जहां पार्किंग नहीं होने से भारी वाहन फोरलेन के किनारे खड़े रहते हैं। करीब डेढ़ दर्जन पेट्रोल पंप हैं। इनके सामने डिवाइडर काटकर रास्ता बना लिया गया है। अवैध कट से निकलते वाहनों से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छुट्टा पशुओं की धमाचौकड़ी भी हाईवे पर बनी रहती है।
...

केस -1, कानपुर से सामान लादकर एक कन्टेनर सिलीगुड़ी जा रहा था। आधी रात के बाद 2 बजे जैसे ही कन्टेनर कप्तानगंज चौराहे के निकट पहुँची तभी कन्टेनर के आगे चल रही अज्ञात वाहन के चालक ने ब्रेकर के निकट अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे कंटेनर वाहन से टकरा गई।घटना में कंटेनर चालक जितेंद्र कुमार सिंह (38 वर्ष)पुत्र राजवीर सिंह निवासी बीना नगला कलार, थाना चौबिया सैफई जिला इटावा गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने घायल को एम्बुलेंस से इलाज के लिये पहले सीएचसी कप्तानगंज ले गये वहां से प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कन्टेनर चालक जितेंद्र कुमार सिंह की मौत हो गई थी।



-–

केस नम्बर दो

हरैया थाना क्षेत्र के तेनुआ फ्लाई ओवर के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से कुचेला गाँव के रहने वाले दिव्यांग सुजीत कुमार दुबे(27 वर्ष)पुत्र शीतला दुबे की दर्दनाक मौत हो गई।वे अपनी ट्राई साइकिल से किसी काम से हरैया जा रहे थे।घने कोहरे के चलते हादसा हुआ था।



-–



केस नम्बर 3



अयोध्या से गोरखपुर जा रही थी।रात 2 बजे जैसे ही पिकअप कप्तानगंज मेन चौराहे पर पहुंची तभी पिकअप के आगे चल रही डीसीएम के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया जिससे पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से डीसीएम में जा घुसी घटना में पिकअप का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।घटना में पिकअप चालक दीपक(35,वर्ष) निवासी रुदौली अयोध्या और पिकअप पर सवार रामानंद(32 वर्ष) निवासी शाहपुर अयोध्या गम्भीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन




-

केस नम्बर 4- पंजाब से आलू लादकर एक ट्रेलर गुवाहाटी जा रही थी। भाेर में 4 बजे जैसे ही ट्रेलर खैरी ओझा गाँव के निकट पहुँची तभी चालक को झपकी आ गई।जिससे ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गई।घटना में पंजाब के रहने वाले ट्रेलर चालक तलवार सिंह और खलासी विशाल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें