फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: संदिग्ध को पकड़े जाने के बाद महराजगंज में देर रात हंगामा

Fri, 29 Aug 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महराजगंज कस्बे में सराफा गली के आसपास बृहस्पतिवार देररात असलहा लेकर घूम रहे संदिग्धों को व्यापारियों ने दौड़ा लिया। अवैध असलहा व कारतूस के साथ एक आरोपी को पकड़ कर धुनाई कर दी। कुछ देर में ही बड़ी संख्या में कस्बे के लोग घरों से बाहर निकल आए। चौकी महराजगंज के पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संदिग्ध को भीड़ से बचाकर हिरासत में लिया। कई थाने की फ़ोर्स कस्बे के आसपास पकड़े गए संदिग्ध के अन्य साथियों की तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें