टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के टिनिच पुलिस चौकी अंतर्गत मानपुरवा गांव के व्यक्ति पर प्रधान मंंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने पर केस दर्ज किया गया है। वहां के पप्पू उर्फ राजकुमार यादव ने फेस बुक पर प्रधानमन्त्री के खिलाफ अपमान जनक टिप्पणी की। प्रभारी निरीक्षक गौर परमहंस यादव ने बताया कि वायरल पोस्ट की जांच में पता चला कि पप्पू यादव के फेसबुक आईडी से प्रधानमन्त्री जी के खिलाफ आपमान जनक शब्दों का प्रयोग किया गया। संवाद