फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मृत्यु प्रमाण पत्र लेने के लिए एसआईसी कक्ष में किया हंगामा...गार्ड से धक्का-मुक्की

विज्ञापन
जिला अस्पताल में हंगामा करते लोग।
विज्ञापन
बस्ती। जिला अस्पताल में शुक्रवार को मृत्यु प्रमाण पत्र लेने आए कुछ लोगों ने प्रमुख अधीक्षक के कक्ष में घुसकर हंगामा किया। गाली-गलौज के साथ गार्ड से धक्का-मुक्की भी की। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, शोर-शराबा सुनकर जब तक डॉक्टर्स व स्टाफ एकत्र होते, मौका पाकर मनबढ़ भाग निकले।
विज्ञापन

आरोप है कि तैनात गार्ड सुकित यादव ने जब उनको रोकने का प्रयास किया तो उन लोगों ने गार्ड के साथ गाली-गलौज व मारपीट किया। शोर-शराबा सुनकर जब अस्पताल स्टॉफ वहां इकट्ठा होने लगे तो मनबढ़ वहां से फरार हो गए। एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद ने कोतवाली पुलिस को अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर में हमलावर जिस गाड़ी पर सवार होकर भागे थे, उसका नंबर दिया गया है। पुलिस गाड़ी के नंबर के सहारे हंगामा करने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
अस्पताल स्टॉफ का कहना था कि वर्ष 2024 में वृद्धा आश्रम बस्ती से एक बुजुर्ग महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शनिवार को तीन-चार लोग जिला अस्पताल के कार्यालय पहुंचे और खुद को मृतका का परिजन बताते हुए मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

अस्पताल स्टॉफ ने उन्हें बताया कि महिला को वृद्धा आश्रम से लाया गया था, इसलिए आश्रम प्रशासन की ओर से मांग पर उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके अलावा परिजन अगर साक्ष्य के साथ आवेदन करते हैं तो जांच के बाद ही उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। गलत हाथों में मृत्यु प्रमाण पत्र न पड़ने पाए, इसके लिए छानबीन जरूरी होती है।
कार्यालय आए लोग काफी जल्दी में मालूम हो रहे थे। इसी बात पर वह आक्रोशित हो गए। एसआईसी के चैंबर में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। गार्ड ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उससे मारपीट करने लगे। घटना के बाद एसआईसी के चैंबर में जमा हुए लोगों में काफी रोष दिखा। स्टॉफ का कहना था कि परिसर में ही पुलिस चौकी होने के बाद भी अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है।
कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में बताया गया कि घटना के वक्त चैंबर में डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. रामजी सोनी, चंद्रिका, मैट्रन ललिता, शाश्वत श्रीवास्तव, वीरेंद्र चौधरी, केसरी शुक्ल, फार्मासिस्ट विजय कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। घटना को देखा। सीसी टीवी फुटेज भी है। वहीं, शाम को जिला अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ का एक दल कोतवाली पहुंचा और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। चौकी प्रभारी जिला अस्पताल पवन मौर्य मय टीम के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोतवाल मोतीचंद का कहना है कि तहरीर प्राप्त हुई है। मौके पर टीम भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें