आल इंडिया दो दिवसीय डे-नाइट वालीबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। स्रोत आयोजक
वाल्टरगंज(बस्ती)। विकास क्षेत्र साऊंघाट की ग्राम पंचायत जमदाशाही के चुनावी बाग में ऑल इंडिया दो दिवसीय डे-नाइट वालीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 14 टीमों के मध्य कांटे की टक्कर हुई।
यह टूर्नामेंट इंडियन सी फूड्स कार्पोरेशन के सौजन्य से चल रहा हैं। आयोजन समिति के शहनशाह हुसैन खान व बसीरूददीन खान ने बताया कि विगत चार वर्षों से ऐसे खेलों का आयोजन होता चला आ रहा हैं। मुहम्मद मुकीम खान ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज, ग्वालियर, रायबरेली, उत्तराखंड, गोंडा, बिहार, आजमगढ़, देवरिया के मध्य कांटे की टक्कर हुई। पहले राउंड में मुरादाबाद ने ग्वालियर को, गोंडा ने वीनापारा आजमगढ़ को, जमदाशाही ने कोकता आजमगढ़ को तथा एनईआर रेलवे गोरखपुर ने गंगापुर आजगढ़ को कड़ी टक्कर की बीच शिकस्त दी। फाइनल मैच प्रयागराज, ग्वालियर, रायबरेली, उत्तराखंड, गोंडा, विहार, देवरिया व महाराजगंज के बीच खेला जाएगा।