फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ऑटो और ई-रिक्शों पर नहीं है लगाम, शहर में बढ़ रहा जाम

Wed, 21 Feb 2024 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमख चौराहों व बीच सड़क पर सवारी भरते दिख जाएंगे चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नगर पालिका की ओर से रूट निर्धारण न होने से शहर में दिनभर प्रमुख चौराहों व बीच सड़क वाहन खड़े कर ऑटो व ई-रिक्शा चालक सवारियां भरते रहते है। इससे जाम लग जाता है। चालकों को प्रमुख चौक, चौराहों पर बीच सड़क सवारी भरते हुए देखा जा सकता है। आरटीओ के मुताबिक जिले में 1,700 ऑटो और करीब 9 सौ ई-रिक्शा पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

शहर में भीड़ और जाम से बचाव का नगर पालिका की ओर से कोई इंतजाम नहीं किया गया है। पटरियों पर अवैध कब्जा और बिना रूट निर्धारण दिनभर फर्राटा भरते ऑटो, ई-रिक्शा जाम की प्रमुख वजहों में से एक हैं। दिनभर शहर की सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से सुबह सवारियां लेकर जिला मुख्यालय आने वाले ऑटो, ई-रिक्शा दिनभर शहर में सवारियां ढोते हैं। इससे सड़कों पर भीड़ बढ़ने के साथ लोगों को आवागमन में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

...
इन मार्गों और चौराहों पर लगता है जाम
- कटरा चुंगी से फव्वारा चौराहा, कंपनी बाग तक।
- गांधीनगर स्टेट बैंक से हनुमान मंदिर तक।
- मालवीय रोड पर रौता चौराहा।
- रोडवेज नेहरु प्रतिमा से बस स्टेशन तक।
- कोतवाली से जिला अस्पताल गेट तक।
- पुरानी बस्ती के रेलवे क्रॉसिंग।
- सदर तहसील से स्टेडियम तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें