फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीएचसी में नहीं हैं महिला चिकित्सक

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुबौलिया में महिला चिकित्सक नहीं रहने से महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महिलाएं पुरुष डॉक्टर से खुलकर अपनी समस्या साझा नहीं कर पाती हैं। ऐसे में कई बीमारियों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 30 से 35 की संख्या में प्रतिदिन महिला मरीजों का आना होता है। प्रसव कराने वाली महिलाओं को भी परेशानी होती है। गर्भवतियों को स्टाफ नर्स व एएनएम के सहारे ही प्रसव कराने के लिए मजबूर होना पड़ता है। थोड़ी सी परेशानी आने पर मरीज को रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सुशील कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक की नियुक्ति के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें