माॅनिकचंद। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बस्ती-बांसी मार्ग के पैड़ा चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में बृहस्पतिवार की चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों के सामानों की चोरी कर ली। अगले दिन दुकानदार ने डायल 112 पर घटना की सूचना दी।
थाना क्षेत्र के जमदाशाही गांव निवासी शिव श्याम पिछले पांच जून को पैड़ा चौराहे पर ईशान मोबाइल शॉप एंड रिपेयरिंग सेंटर के नाम से अपनी दुकान खोले थे। अभी दो माह बीते भी नहीं थे कि अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली। दुकानदार शिव श्याम ने बताया कि उनके दुकान में सामान भरा हुआ था। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो शटर का दोनों ताला टूटा देख भौंचक रह गए।
दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारे सामान बिखरे हुए थे। कीमती सामानों में प्रिंटर, लैपटाप, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसिरिज, तीन कीपैड मोबाइल, एंड्राइड फोन और चार मदर बोर्ड आदि सामान गायब मिले हैं। दुकान में रखा आठ हजार रुपये भी लेकर चंपत हो गए। संवाद