बस्ती। पीडब्लूडी निर्माण खंड एक के स्टोर में रखे सामान की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में अवर अभियंता ने कोतवाली में तहरीर दी है। अवर अभियंता के अनुसार स्टोर कीपर का काम देखने वाले चौकीदार माता प्रसाद ने बताया कि स्टोर की दीवार में नकब लगाकर तमाम सामान चोरी कर लिया गया है। इसमें पंजी, बेल्चा, थर्मामीटर, डायल थर्मामीटर, केलीनेटर, सीमेंट की बोरी, केन लाईट किट, इलेक्ट्रानिक थर्मामीटर इत्यादि काफी समय से रखे गए थे। कोतवाल चंदन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद