छावनी। 12 अगस्त की रात केनौना बाजार में हुए कम्प्यूटर सेंटर में चोरी के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों पर केस दर्ज किया है। यह कम्प्यूटर सेंटर केनौना पुलिस चौकी से मात्र 800 मीटर की दूरी पर है। यहां से करीब दो लाख रुपये के समान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद है। प्रभारी निरीक्षक छावनी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि जांच की जा रही है। पैकोलिया क्षेत्र के कठौतिया सांवडीह निवासी प्रमोद कुमार वर्मा की केनौना बाजार में कम्प्यूटर सेंटर है। संवाद