फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वतंत्रता दिवस के दिन बिजली के लिए उबाल

Sat, 17 Aug 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत रुधौली के विंध्यवासिनी नगर वार्ड के उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी सामान्य रूप से बिजली आपूर्ति न होने से विंध्यवासिनी नगर वार्ड के उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र पर स्वतंत्रता दिवस के दिन विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि आए दिन वार्ड की बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।
सभासद के प्रतिनिधि अजय मिश्रा और राजकुमार सोनी ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र होने के बाद भी उनके वार्ड को गांवों जैसी बिजली मिल रही है। वार्ड में 100 से भी अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन है। इसके बावजूद 25 केवीए ट्रांसफाॅर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस कारण आए दिन फ्यूज उड़ता रहता है और लो-वोल्टेज की समस्या बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अर्जुन निषाद की छत से सटाकर विद्युत तार खींचे गए हैं। इसी के चलते उनके परिवार की एक महिला काे करंट लग गया था। इसकी शिकायत अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी से की गई थी, लेकिन इसे ठीक नहीं किया गया। 10 अगस्त को ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के बाद 12 अगस्त को इसे बदला गया। दूसरा ट्रांसफाॅर्मर जैसे ही लगाया गया, वह भी खराब हो गया। संसाधनों को विद्युत निगम को शासन से पर्याप्त धन मिल चुका है। टेंडर प्रक्रिया भी हो चुका है। इसके बावजूद कार्य नहीं कराया जा रहा है। इस मौके पर रामदीन, प्रवेश, रामकल, सूरज, अंकित, राहुल, अनिल कुमार, सतीश, ठाकुर, शुभम, विशाल, रामसागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें