पिपरा गौतम क्षेत्र के दो घरों में चोरी
नगर बाजार। क्षेत्र के पिपरा गौतम क्षेत्र के पाथरभीर और चंदो के बनकटवा गांव के दो घरों में चोरों ने लाखों रुपये का सामान चुरा लिया।
थाना क्षेत्र के पाथरभीर निवासी रामजनक के घर में बुधवार की रात लगभग दो बजे बाथरूम के पीछे से छत के रास्ते होते हुए चोर घर में घुसे। परिवार के लोग छत पर सोए थे। चोर कमरे में रखा संदूक लेकर भाग गए। उसमें कपड़े और सोने के जेवरात रखे थे।
सुबह गांव के बाहर बाग में कपड़े और खाली संदूक मिला। उसमें से सोने का लाकेट, कान का झाला सहित करीब एक लाख रुपये के गहने और 10 हजार रुपये चोर उड़ा लिए थे। इसी रात नगर थाना क्षेत्र के चंदो निवासी दुर्गा प्रसाद के घर में भी चोर घुसे और नकदी लेकर फरार हो गए।
सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई और छानबीन की। थाना प्रभारी नगर अरविंद कुमार कोरी ने कहा कि अभी इस मामले की तहरीर नहीं मिली है।