रुधौली। क्षेत्र के मथुरापुर चौराहे पर स्थित ज्वेलरी की दुकान मेंं शुक्रवार रात चोरी हो गई। थाना क्षेत्र के नगहरा के रविंद्र सोनी ने रुधौली पुलिस को तहरीर दी कि मथुरापुर चौराहे पर उनकी ज्वेलरी दुकान है। कुछ कीमती सामान झोले में लेकर रोज आया जाया करते हैं। शुक्रवार की रात में दुकान के शटर का ताला तोड़कर अंदर रख अलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखे चार जोड़े पाजेब, 15 जोड़ी बिछिया, 20 जोड़ी पायल तथा पुरानी चांदी की अंगूठी तथा सोने की कील चोर उठा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच कर रही है। संवाद